शहर के मुख्य मार्गो से निकलेगी साईं पालकी
सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270
बाराबंकी। श्री शिरडी साई बाबा सेवा संस्थान ट्रस्ट द्वारा प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी साईं महोत्सव का आयोजन नगर पालिका परिषद में हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया जायेगा। जिसमें साईं सत्य वृत पूजा, साई बाबा पालकी यात्रा, यज्ञ हवन व भव्य झांकी नगर के मुख्य बाजार से निकालकर साईं महिमा को दर्शाया जायेगा। नागेश्वर नाथ मंदिर में इस आयोजन में दो घण्टे की पूजा के बाद यज्ञ करके शहर से पालकी निकाली जायेगी। शाम को आरती का आयोजन किया जायेगा। यह जानकारी अध्यक्ष राजेश अरोड़ा बब्बू, उमाशंकर महराज व एडवोकेट एखलाख अहमद ने एक रेस्टोरेंट में आयोजित प्रेसवार्ता में संयुक्त रुप से दी। बब्बू अरोड़ो ने बताया कि पालकी में हाथी, घोड़ा, ऊंट, बग्घी पर 11 प्रकार की विभिन्न झांकिया, रोड शो, डी.जे. बैण्ड, साईं दरबार तथा भजन आदि कार्यक्रम होंगे। जिसका सीधा प्रसारण किया जायेगा। उन्होने बताया कि शिरडी से पधारे अनिल राधे श्याम भाटी द्वारा महराष्ट्र की पारम्परिक पगड़ी भक्तों को बांधी जायेगी और नगर पालिका में नितिन गुप्ता द्वारा साईं का भव्य दरबार सजेगा। साई सेवक उमांशकर महराज ने बताया कि इससे पूर्व आगामी 10 नवम्बर को भीक्षा झोली कार्यक्रम का विशेष आयोजन सट्टी बाजार से होते हुए शहर के मुख्य चौराहों तक किया जायेगा। इस दौरान रुपेश जायसवाल, सुधीर श्रीवास्तव, राकेश उप्पल पोले, संजय निगम, अतुल निगम सहित तमाम पदाधिकारी मौजूद रहे।सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270

