अवैध असलहे के दम पर लूटी थी ट्रक, दो लुटेरे गिरफ्तार
नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211
बाराबंकी। थाना जैदपुर अन्तर्गत बीती 5 नवम्बर की रात्रि को अहमदपुर टोल प्लाजा के पास एक ट्रक चालक से तीन बदमाशों द्वारा अवैध असलहे के हमले से घायल करने के बाद मोबाइल फोन व नकदी छीनने के साथ ट्रक लूटकर फरार हो गये थे। पुलिस ने बुधवार सुबह मुखबिर की सूचना पर दो शातिर ट्रक लुटेरों को गिरफ्तार कर उनके पास से लूटा गया मोबाइल फोन नकदी व दो बैट्री बरामद की। थाना प्रभारी ने लूट का मुकदमा दर्ज कर दोनो लुटेरों को जेल भेज दिया। अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी ने इस गुडवर्क पर खुश होकर पुलिस टीम को बधाई दी है। जानकारी के अनुसार बीती 5 नवम्बर की रात्रि को जनपद फिरोजाबाद के थाना एका के ग्राम नगला केवल निवासी कौशलेन्द्र कुमार पुत्र राम भरोसे अपने ट्रक पर गत्ता लादकर पुरनिया बिहार से कानपुर जा रहा था। रात्रि करीब 10 बजे अहमदपुर टोल प्लाजा के पास जब वह गाड़ी खड़ी करके गाड़ी का शीशा साफ कर रहा था। इसी बीच तीन असलहाधारी अज्ञात बदमाश ट्रक पर चढ़ गये और कौशलेन्द्र कुमार पर असलहे से हमला करने के बाद उसका मोबाइल फोन 5 हजार रुपये नकद छीनने के बाद धक्का देकर ट्रक से नीचे गिरा दिया और ट्रक लूटकर फरार हो गये। ट्रक चालक ने भाग करके इसकी सूचना टोल प्लाजा कर्मियों को दी। टोल कर्मियों ने सबसे पहले अहमदपुर चौकी इंचार्ज अवधेश कुमार को घटना की जानकारी दी। लूट की सूचना मिलते ही पुलिसकर्मी सक्रिय हुए। पुलिस कर्मियों ने ट्रक को मंजीठा बाईपास के पास बरामद करने के साथ जांच पड़ताल शुरु कर दी। बुधवार सुबह स्वाट टीम और सर्विलांस टीम प्रभारी ने जैदपुर थानाध्यक्ष धीरेन्द्र कुमार सिंह के साथ छापा मारकर थाना सतरिख के ग्राम छत्रपाल मजरे दुल्हीपुर निवासी विक्रम रावत पुत्र लक्ष्मण रावत व थाना सतरिख के ही इसी गांव निवासी सुभाष कनौजिया पुत्र रामसहारे को धर दबोचा। तलाशी के दौरान पुलिस ने इन लोगों के पास से लूटा गया मोबाइल फोन, एक हजार रुपये नकद व दो बैट्री बरामद की। पुलिस लाइन में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी ने जानकारी देते हुए बताया कि दोनो आरोपियों ने अपने अन्य सहयोगी जसवंत सिंह और विशाल के साथ में आर्थिक तंगी को दूर करने के लिए लूट की योजना बनायी थी। उसी योजना के तहत बीती 5 नवम्बर की रात्रि को सिंह ढाबा लक्ष्बर से ट्रक लूटकर ट्रक ड्राइवर को बंधक बनाया व उसका मोबाइल फोन नकदी लूटकर फरार होने के साथ ट्रक ड्राइवर को सड़क किनारे फेंक दिया था। पकड़े जाने के डर से इन लोगों ने ट्रक को मंजीठा बाईपास के पास खड़कर फरार हो गये थे। अपर पुलिस अधीक्षक ने यह भी बताया कि विक्रम रावत एक शातिर अपराधी है इसके विरुद्ध लखनऊ जनपद में आधा दर्जन से ज्यादा मुकदमें पंजीकृत हैं। नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

