पुलिस ने चलाया सघन चेकिंग अभियान चप्पे-चप्पे पर ली संदिग्ध व्यक्तियों की तलाशी

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

बदायूं। बिसौली नगर एवं क्षेत्र में कानून व शांति व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए कोतवाली पुलिस सजग नजर आ रही है। सोमवार को कोतवाली प्रभारी विजेन्द्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने पंजाब बैक, स्टेट बैक सहित सर्राफा बाजार, आंवला तिराहा, बिल्सी तिराहा, रोडवेज बस स्टैंड आदि स्थानों पर संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की सघन चैकिंग की। साथ ही क्षेत्र के सभी पेट्रोल पंपों पर भी चैकिंग अभियान के साथ संदिग्ध लोगों से पूछताछ की गई। पेट्रोल पंप के मालिकों को भी संदिग्ध लोगों पर निगाह रखने की हिदायत दी। साथ ही पैदल करते हुए स्थानीय लोगों को सुरक्षा का एहसास कराया।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

Don`t copy text!