उत्तर प्रदेश के एडेड माध्यमिक स्कूलों में अगले महीने आउटसोर्सिंग पर रखे जाएंगे 22 हजार कर्मचारी
प्रियंका श्रीवास्तव यूनिट हेड उत्तर प्रदेश लखनऊ(एसएम न्युज24टाइम्स) सुपर फास्ट मिडिया 9454519986
उत्तर प्रदेश के अशासकीय सहायता प्राप्त (एडेड) माध्यमिक स्कूलों में अगले महीने आउटसोर्सिंग पर 22 हजार कर्मचारी रखे जाएंगे। सभी स्कूल 15 दिनों के अंदर जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS) कार्यालय को अपने यहां तृतीय श्रेणी व चतुर्थ श्रेणी कर्मियों के खाली पदों का ब्योरा देंगे। उसके बाद डीआइओएस मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक कार्यालय व मंडल स्तर पर गठित कमेटी इन पदों के हिसाब से जिलों के लिए आउटसोर्सिंग कंपनी का चयन करेगी। यह प्रक्रिया महीने भर में पूरी की जाएगी।उत्तर प्रदेश के 4,500 अशासकीय सहायता प्राप्त स्कूलों में चतुर्थ श्रेणी के करीब 45 हजार पद हैं और इसमें से 44 प्रतिशत पद खाली चल रहे हैं। एडेड स्कूलों में महीने भर में मैन पावर उपलब्ध कराने के लिए निर्धरित किए गए टाइम टेबल के अनुसार अधिकारी खाली पदों का ब्योरा लेकर इन पदों पर कर्मियों की तैनाती तक की प्रक्रिया में अगर लापरवाही बरतेंगे तो कार्रवाई की जाएगी।हाईस्कूल स्तर के विद्यालयों में पांच कर्मियों को रखा जाएगा। वहीं इंटरमीडिएट कला वर्ग के विद्यालयों में सात कर्मचारी रखे जाएंगे। साहित्य के साथ-साथ अगर विज्ञान वर्ग की पढ़ाई स्कूल में हो रही है तो तीन अतिरिक्त कर्मी यानी 10 कर्मचारी रख सकेंगे। अगर कृषि वर्ग की पढ़ाई कराई जा रही है तो सात कर्मियों के अलावा एक अतिरिक्त कर्मचारी और रख सकेंगे।
प्रियंका श्रीवास्तव यूनिट हेड उत्तर प्रदेश लखनऊ(एसएम न्युज24टाइम्स) सुपर फास्ट मिडिया 9454519986

