अमृत महोत्सव के तहत दिन गुरुवार से पालिका की ओर से कूड़ा एकत्रीकरण अभियान चलाया जाएगा।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984
बदायूं। बिसौली अमृत महोत्सव के तहत कल(आज) दिन गुरूवार से पालिका की ओर से कूड़ा एकत्रीकरण अभियान चलाया जाएगा। अभियान के अन्तर्गत कूड़ा पाए जाने वाले संवेदनशील स्थानों को स्वच्छ स्थान में परिवर्तित करने का कार्य शुरू होगा। एक दिसम्बर से तीन दिसम्बर तक चलने वाले उक्त अभियान को लेकर ईओ नवनीत कुमार ने सफाई नायक व सफाई निरीक्षकों की बैठक कर विशेष दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि 75 घंटे तक चलने वाले उक्त अभियान में किसी भी तरह की लापरवाही अक्षम्य होगी। अधिशासी अधिकारी ने कहा कि अभियान को सफल बनाने के लिए समस्त सफाई कर्मियों को विशेष रूप से निर्देशित किया जाए। बैठक में लिपिक राजीव कुमार, महेश चंद्र शर्मा, सफाई नायक राजेश बाबू, अजय बाबू, धर्मपाल, संतोष आदि मौजूद रहे।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

