अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाना भाजपा का लक्ष्य: धर्मेंद्र यादव
सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270
देवा, बाराबंकी। बुधवार को देवा ब्लॉक प्रमुख धर्मेंद्र यादव ने विकासखंड की ग्राम पंचायत मिर्जापुर बेहटई में पंचम, पंद्रहवां वित्त आयोग से निर्मित 8.84 लाख की लागत से बनी इंटरलॉकिंग मार्ग व 6.45 लाख की लागत से बनी भूमिगत नाली निर्माण का फीता काट कर लोकार्पण किया। इस दौरान ग्रामीणों ने ब्लॉक प्रमुख को माला पहनाकर उनका भव्य स्वागत किया। धर्मेंद्र यादव ने ग्राम वासियों व विकासखंड के अधिकारियों से कहा कि भाजपा की सरकार है मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का उद्देश्य है कि किसी भी प्रकार का भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और हर गरीब असहाय व्यक्ति की मदद की जाएगी। योजनाओं का लाभ दिया जाएगा। गांव के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाना है। उन्होंने आगे यह भी कहा कि इस कड़ी में मेरा ये प्रयास है कि विकास खण्ड देवा का कोई भी गांव अछूता न रहे स भाजपा शासन में विकास की गंगा बहेगी और इस गंगाजल से हर गरीब व्यक्ति को लाभ मिलेगा। इस दौरान खंड विकास अधिकारी देवा श्रीमती पूजा पांडे, पूर्व प्रमुख इक्ष्वाकु मौर्य, जेई वाईके सिंह, एडीओ पंचायत मोहम्मद सलीम, कुंवर पाल प्रधान, बीडीसी सुशीला देवी, प्रधान आनंद सिंह, राजेंद्र प्रधान टिकरिया, मनीष यादव तकाजीपुर, घनश्याम यादव सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे।
सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270

