आरक्षण सूची जारी होते ही चुनाव के गणित ने मारा पलटा कुछ की उम्मीदों पर फिरा पानी तो कई के खिले चेहरे

प्रियंका श्रीवास्तव यूनिट हेड उत्तर प्रदेश लखनऊ(एसएम न्युज24टाइम्स) सुपर फास्ट मिडिया 9454519986

 लखनऊ(एसएम न्युज24टाइम्स) बाराबंकी। सोमवार को नगर निकाय चुनाव के नगर पालिका और नगर पंचायतों का आरक्षण घोषित होते ही तमाम विशेषज्ञों के दावे धड़ाम हो गए। आरक्षण सूची देखकर कुछ लोगों के चेहरे खिल उठे तो बड़ी संख्या में दावेदारों की उम्मीदों पर पानी फिर गया। शाम को जारी हुई आरक्षण सूची सार्वजनिक होते ही चुनाव की चर्चा ने जोर पकड़ लिया। गली, नुक्कड़, चौराहों पर लोग चुनाव की चर्चा करते नजर आए। सूची जारी होने के बाद चुनाव लड़ने और लड़ाने वालों ने नए सीरे राजनीति की बिसात बिछानी शुरू कर दी है। नगर निकाय चुनाव में अध्यक्ष पद से लेकर सदस्यों के लिए दावेदारी करने वाले उम्मीदारों ने महीनों से अपनी बिसात बिछानी शुरू कर दी थी। दावेदार इसी उम्मीद के साथ लोगों के बीच जा रहे थे कि उनके पक्ष में आरक्षण सूची जारी होगी। इसलिए पहले ही दावेदार चुनाव जीतने के लिए अपनी राजनीति जमीन तैयार करने में लगे हुए थे। कुछ चुनाव मजबूत होने का दावा कर रहे थे तो कुछ चुनाव जिताने का दम भर रहे थे। सोमवार की शाम को नगर पालिका और नगर पंचायत के आरक्षण की सूची जारी हुई तो इन सभी चाणक्यों के गणित बिगड़ गए। आरक्षण सूची देकर कुछ के चेहरे खिल उठे तो बड़ी संख्या में दावेदारों और समर्थकों की उम्मीद पर पानी फिर गया। सूची सार्वजनिक होते ही गली, नुक्कड़, चौराहों पर चुनाव की चर्चा होती नजर आई। सूची जारी होने के बाद धड़ाम हुए दावों के बीच दावेदारों और समर्थकों ने नए सीरे से चुनावी बिसात बिछानी शुरू कर दी है। ताकि चुनाव में जीत का जायका चख सकें। हालांकि इस आरक्षण सूची पर आपत्ति के लिए भी शासन द्वारा समय दिया गया है।

आरक्षण सूची

नगर पालिका परिषद नवाबगंज-अनारक्षित
नगर पंचायत का नाम प्रस्तावित आरक्षण
1-सिद्धौर अन्य पिछड़ा वर्ग महिला
2-रामसनेहीघाट अन्य पिछड़ा वर्ग
3-टिकैतनगर अन्य पिछड़ा वर्ग
4-सुबेहा अनारक्षित
5-सतरिख अनारक्षित
6-रामनगर अनारक्षित
7-हैदरगढ़ अनारक्षित
8-फतेहपुर अनारक्षित
9-बंकी पिछड़ा वर्ग
10-जैदपुर अनारक्षित
11-दरियाबाद अनारक्षित
12-बेलहरा अनारक्षित
13-देवा अनारक्षित

दलित को नहीं मिला मौका, सामान्य ने मारा चौका

यूपी में होने वाले नगर निकाय चुनाव की तैयारी को अंतिम रूप देते हुए सरकार ने नगर निकाय में नगर पालिका परिषद और नगर पंचायत के अध्यक्षों के लिए सीट आरक्षण की अधिसूचना जारी कर दी है। नगर विकास विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक जिले की 01 नगर पालिका और 13 नगर पंचायत की सीट में फेरबदल किया गया है। इस बार नगर पालिका परिषद समेत 10 अन्य नगर पंचायत के अध्यक्षों की सीट को अनारक्षित श्रेणी में रखा गया है। वहीं दो नगर पंचायत के अध्यक्ष की सीट को ओबीसी और एक नगर पंचायत के अध्यक्ष की सीट को ओबीसी महिला की गई है। यही नहीं इस बार षासन ने जिले की नगर पालिका और 13 नगर पंचायतों में एक भी सीट आरक्षित नहीं किया है। जबकि साल 2017 में सिर्फ एक नगर पंचायत आरक्षित थी। ऐसे में इस नगर निकाय चुनाव में दावेदारी करने वाले दलित दावेदारों की उम्मीदों पर पानी फिर गया। वहीं षासन द्वारा जारी अधिसूचना के अन्तर्गत अनारक्षित सीट में नगर पालिका परिषद के अलावा नगर पंचायत सुबेहा, सतरिख, रामनगर, हैदरगढ़, फतेहपुर, बंकी, जैदपुर, दरियाबाद, बेलहरा और देवा षामिल है। वहीं ओबीसी सीट में नगर पंचायत रामसनेहीघाट और टिकैतनगर में षामिल है। इसके अलावा एक अन्य नगर पंचायत सिद्धौर को ओबीसी महिला की श्रेणी में रखा गया है। विदित हो कि प्रमुख सचिव नगर विकास अमृत अभिजात ने नगर पालिका व नगर पंचायत अध्यक्षों की सीटों के आरक्षण की अनंतिम अधिसूचना जारी कर दी है। आपत्तियों के निस्तारण के बाद अंतिम अधिसूचना जारी होगी।  प्रियंका श्रीवास्तव यूनिट हेड उत्तर प्रदेश लखनऊ(एसएम न्युज24टाइम्स) सुपर फास्ट मिडिया 9454519986

Don`t copy text!