ऑटो की चपेट में आने से एक 30 वर्षीय साइकिल सवार गम्भीर रूप से घायल

शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

मसौली बाराबंकी। सफदरगंज बदोसराय मार्ग पर सफदरगंज कस्बे के अंदर ऑटो की चपेट में आने से एक 30 वर्षीय साइकिल सवार गम्भीर रूप से घायल हो गया जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया हालात गम्भीर होने पर लोहिया अस्पताल रिफर किया गया है।
मंगलवार की दोपहर कुड़ी मजरे सफदरगंज निवासी 30 वर्षीय धनीराम वर्मा पुत्र महादेव किसी कार्य से थाना मुख्यालय की ओर साइकिल से जा रहे थे कि नहर पुलिया के निकट पीछे से आ रहे अज्ञात ई रिक्शा ऑटो ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे धनीराम वर्मा गम्भीर रूप से घायल हो गये सूचना पर पहुंचे परिजनों ने एम्बुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया हालात गम्भीर होने पर लोहिया अस्पताल रिफर कर दिया है।शान्ती देवी  अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

Don`t copy text!