डॉ कलाम प्रतिभा खोज प्रतियोगिता में क्षेत्र के दो होनहार बच्चो ने 15 वी एव 16 वी रैंक प्राप्त कर नाम रोशन किया है।
शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705
मसौली बाराबंकी। इंडियन स्टूडेंट्स पावर एव स्टूडेंट्स वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में गत 13 नवम्बर को आयोजित डॉ कलाम प्रतिभा खोज प्रतियोगिता में क्षेत्र के दो होनहार बच्चो ने 15 वी एव 16 वी रैंक प्राप्त कर नाम रोशन किया है। प्रतिभावान दोनों छात्र छोटेलाल इंटर कालेज इनायतउल्लापुर खानपुर के छात्र है। परिजनों सहित स्कूल प्रबंधन कमेटी ने बधाई दी है।
बताते चले कि गत 13 नवम्बर को इंडियन स्टूडेंट्स पावर के संरक्षक पंकज कुमार गुप्ता पन्की , अध्यक्ष सिद्धार्थ कनौजिया, महासचिव गुफरान वारसी एव परीक्षा संयोजक आशीष सिंह आनन्द, परीक्षा प्रभारी पंकज कंवल की देखरेख में निहारिका पब्लिक स्कूल नेवला में आयोजित डॉ कलाम प्रतिभा खोज प्रतियोगिता में छोटेलाल इंटर कालेज इनायतउल्ला पुर खानपुर के कक्षा 12 का छात्र कस्बा मसौली निवासी मनोज कुमार सैनी का पुत्र नितेश कुमार ने 15 वा स्थान व कस्बा बड़ागांव के कक्षा 11 का छात्र अर्पित वर्मा पुत्र स्व0 अजय कुमार वर्मा ने 16 वा स्थान प्राप्त कर नाम रोशन किया है। दोनों छात्रों की सफलता पर परिजनों सहित कालेज परिवार ने बधाई दी है।शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

