सपा,बसपा व् भाजपा छोड़ कांग्रेस पार्टी का थामा दामन

अब्दुल जब्बार एड्वोकेट व् डॉ0 मो0 शब्बीर की रिपोर्ट

भेलसर(अयोध्या)विधान सभा क्षेत्र रुदौली के हरिहरपुर बलैया गाँव मे दर्जनों लोगों ने सपा,बसपा व् भाजपा छोड़ कांग्रेस पार्टी का दामन थामा है।
कांग्रेस पार्टी के नगर अध्यक्ष तारिक़ रूदौलवी ने कहा इस वक़्त देश के मौजूदा हालात अच्छे नही है ऐसे हालात में कांग्रेस पार्टी को को मजबूत करना बेहद ज़रूरी है।कहा कि आज़ाद भारत के बाद से लेकर आज तक देश में जो अच्छे काम हुए वो कांग्रेस पार्टी ने ही किये है।मौजूदा सरकार देश को गुमराह कर रही है और झूट की बुनियाद पर सरकार चला रही है आज किसान आत्महत्या करने पर मजबूर है पढ़े लिखे युवा बे रोज़गार हैं व्यापर खत्म हो चुका है महिलाएं सुरक्षित नही है।सरकार बिल्कुल बेलगाम है तानाशाही पूरे देश चल रही है इन हालातों में गांधी परिवार और कांग्रेस पार्टी के लोग ही जनता की लड़ाई लड़ रहे हैं।उत्तर प्रदेश में 35 सालों से कांग्रेस की सरकार नही रही आज उत्तर प्रेदश में जब से प्रियंका जी प्रभारी बन के आई है जनता की आवाज को बुलंद कर रही है हर जिले और क्षेत्र में पहुच रही है।जनता की समस्याओ को सुन रही है। सपा व् बसपा के लोग गायब है।श्री तारिक़ ने आह्वान किया कि मिशन 2022 में कांग्रेस पार्टी को जिताना और कांग्रेस पार्टी की सरकार बनाना है।बताया कि कृष्णा कौशल के प्रयासों से इतने लोगों की जॉइनिंग कांग्रेस पार्टी में हुई।इस मौके पर यूथ कांग्रेस के नगर अध्यक्ष मसरूर खान,अल्पसंख्यक सभा के नगर अध्यक्ष शीराज़ मुस्तफ़ा उर्फ शानू,युवा कांग्रेस के सद्दाम अहमद,शान खान,सुल्तान खान,आतिफ़ मुस्तफ़ा,हसन आदि लोगों का स्वागत फूल मालाओं से किया गया।कांग्रेस पार्टी में शामिल होने वालों में सुरैया बीबी,सहिदुल निशा,मैशरूल निशा,नाजमा बनो,अख्तरुल बनो,रमपता,मोमिना बनो,मो.हनीफ गुजर,मो.रऊफ,शकील खान,नामदार,अलगू पासी,जावेद गुजर,मुमताज अली,मो.नासीम,अयाज अली,हाफिज मो.कलीम,मो.अकलीम आदि रहे।

Don`t copy text!