स्कूल में क्रिसमस का उत्सव धूमधाम से मनाया गया।

शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

मसौली बाराबंकी। शुक्रवार को सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल में क्रिसमस का उत्सव धूमधाम से मनाया गया। सांता ने बच्चों को टॉफियां व उपहार देकर खुशियां बांटी। इस मौके पर विद्यालय में खेलकूद के साथ ही कई कार्यक्रम आयोजित किये गये।  शुक्रवार को विद्यालय के नन्हे मुन्ने बच्चो ने बगीचों में लगे पेड़-पौधों को टाफियों, रंगीन बॉल व फूलों से सजाया बच्चों ने सान्ता क्लाज के मुखौटे पहनकर एक-दूसरे को गिफ्ट बांटे तथा खूब आनन्द उठाया। विद्यालय के स्टॉफ द्वारा सान्ता क्लॉज का रूप धारण कर विद्यालय के प्रत्येक बच्चे को गिफ्ट दिया गया और मनोरजंन के साथ खेलकूद, अंताक्षरी व नृत्य कर त्योहार का लुफ्त उठाया गया।

विद्यालय की प्रधानाचार्या भारती मनकानी ने कहा कि क्रिसमस का त्योहार ईसाई समुदाय का एक बहुत बड़ा त्योहार है। जो पूरे विश्व में मानाया जाता है। यह पर्व हम में पवित्रता एवं खुशहाली का संदेश लाता है। साथ ही ईसा मसीह के बताये हुए मार्गों व उच्च आदर्शां पर चलने के लिए प्रेरित करता है। चैयरमेन पीपी सिंह ने कहा कि अगर भारत में मनाये जाने वाले सभी त्योहार स्कूलों में मनाये जाने लगे तो बच्चों में आपसी भाईचारे का संदेश जाता है। हम सभी को त्योहार एक-दूसरे के साथ मिलकर खुशी-खुशी मनाना चाहिए।
इस मौके पर मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ0 सुभाष सिंह , अस्सिटेंट डायरेक्टर के के सिंह ने बच्चों को उपहार देकर क्रिसमस की बधाई दी।

शान्ती देवी  अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

 

Don`t copy text!