52 वर्षीय अधेड़ की खड़ी ट्रैक्टर ट्राली में टक्कर होने से उपचार के दौरान मौत

शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

मसौली बाराबंकी । अन्तिम संस्कार में शामिल होकर बाइक से लौट रहे एक 52 वर्षीय अधेड़ की खड़ी ट्रैक्टर ट्राली में टक्कर होने से उपचार के दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गई।
लखनऊ अयोध्या हाईवे स्थित बावली चौराहे पर रायल आरचिड गेस्ट हाउस के सामने खड़ी धान से लदी ट्रैक्टर ट्राली में थाना दरियाबाद के मरखापुर निवासी 52 वर्षीय मल्लू पुत्र जगदीश अपनी बाइक से पीछे जा भिड़े। हादसे के बाद मल्लू गम्भीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची सफदरगंज पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान मौत हो गई।  शान्ती देवी  अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

Don`t copy text!