दावेदारों को हाईकोर्ट के फैसले का इंतजार, बढ़ा चुनावी खर्च

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

जैदपुर, बाराबंकी। नगर निकाय चुनाव को लेकर रोजाना तारीख पे तारीख बढ़ने से चेयरमैन पद के दावेदारों में उलझन बढ़ती जा रही हैं। पिछले कई दिनों से फैसले के इंतजार में चेयरमैन व वार्ड सभासद के दावेदार कशमकश की स्थिति में हो हैं। वोटर भी हाईकोर्ट के फैसले के इंतजार में दिनभर टकटकी लगाए रहते हैं। दोपहर होते ही दावेदार व्हाट्सएप और सोशल मीडिया को खंगालने लगते हैं कि क्या फैसला कोर्ट का आया है। पिछड़े वर्ग केआरक्षण मैं आई आपत्तियों को देखते हुए हाईकोर्ट ने सुनवाई के लिए तारीख पे तारीख लगा रही है। हाईकोर्ट के फैसले के इंतजार में नगर निकाय चुनाव लड़ने वाले दावेदारों में बेचौनी और उलझन बढ़ा दी हैं। पिछले कई दिनों से चेयरमैन वा वार्ड सभासद के दावेदारों में दोपहर होते ही हाईकोर्ट के निर्णय का बेसब्री के साथ इंतजार रहता है। लेकिन शाम तक कोर्ट द्वारा अगली तारीख के लिए आदेश दिया जाता है। जिसके बाद से फिर दावेदार अगली तारीख के इंतजार में और अपनी अपनी सोच के एतबार चुनाव होगा की नही की चर्चा शुरू कर देते हैं। कई दिनों से तारीख पे तारीख लगने से दावेदार कशमकश में हैं। वही वोटर भी अब चुनाव शायद अप्रैल या मई में होने की उम्मीद ज्यादा जताने लगे हैं। कई दिनों से बढ़ती तारीख से देवेदारों का खर्च भी बढ़ता जारहा है।  मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

Don`t copy text!