अधिशासी अधिकारी नवनीत कुमार ने पालिका पार्क स्थित रैन बसेरे का किया निरीक्षण ।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984
बदायूं। बिसौली अधिशासी अधिकारी नवनीत कुमार ने पालिका पार्क स्थित रैन बसेरे का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधीनस्थों को चेताया कि रैन बसेरे में किसी कमी या लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान ईओ ने कर्मचारियों को रैन बसेरे में साफ सफाई समेत सभी व्यवस्थाएं चाक चौबंद रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यदि किसी मुसाफिर या जरूरतमंद को किसी परेशानी होने या कोई खुले में सोते मिला तो जिम्मेदार किसी सूरत में बख्शे नहीं जाएंगे। इस दौरान वरिष्ठ लिपिक मशकूर खां, राजस्व लिपिक राजीव कुमार, यशोदानंदन, साहब सिंह आदि पालिका कर्मी मौजूद रहे।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

