कोविड की दूसरी लहर से लें सीख, ऑक्सीजन की ना हो किल्लत,राज्यों को केंद्र सरकार ने जारी की एडवाइजरी
समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथ 9889789714
चीन में कोरोना से मची तबाही के बीच केंद्र सरकार ने आज राज्यों को एक और एडवाइजरी जारी की है। डेल्टा वेरिएंट(दूसरी लहर) के दौरान मचे हहाकार से सीख लेते हुए राज्यों को पर्याप्त मेडिकल ऑक्सीजन की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए कहा है। नई एडवाइजरी में केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने कहा है कि लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए और प्रेशर स्विंग एडजॉर्शन (पीएसए) प्लांट को चालूरखा जाए। आपको बता दें कि केंद्र और राज्य की सरकारों कोरोना की संभावित चौथी लहर सेदेश को बचाने के लिए हर स्तर पर समीक्षा कर रही है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने को चेतावनी दी थी कि कोरोना महामारी अभी खत्म नहीं हुई है, क्योंकि चीन और अन्य देशों में मामलों में भारी वृद्धि देखी जा रही है। आपको बता दें कि भारत ने कोविड की तीन लहरें देखी हैं। दूसरी लहर के दौरान अस्पतालों में मरीजों की भारी भीड़ उमरी थी। ऑक्सीजन की कमी के कारण कई जानें गई थी।
चीन समेत इन पांच देशों के यात्रियों का होगा RT-PCR टेस्ट, संक्रमित पाए जाने पर होंगे क्वारंटाइन
चीन, जापान, हांगकांग, बैंकॉक और दक्षिण कोरिया से भारत आने वाले लोगों को RT-PCR टेस्ट अनिवार्य होगा। कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर यात्रियों को क्वारंटाइन भी किया जाएगा
वैश्विक स्तर पर बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला किया है। शनिवार को स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने कहा कि चीन, जापान, हांगकांग, बैंकॉक और दक्षिण कोरिया से भारत आने वाले लोगों का RT-PCR टेस्ट अनिवार्य होगा। उन्होंने कहा, इसको लेकर जल्द ही विस्तृत आदेश जारी किया जाएगा,मंडाविया ने कहा, हम विमानन मंत्रालय से इस मुद्दे पर बात कर रहे हैं। जिन यात्रियों की RT-PCR रिपोर्ट पॉजिटिव आएगी या फिर जिनमें बुखार जैसे लक्षण मिलेंगे,उन्हें क्वारंटाइन किया जाएगा,चीन, जापान, दक्षिण कोरिया, हांगकांग और थाईलैंड से आने वाले अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए विमानन मंत्रालय का एक आदेश जारी हुआ है। इसके तहत वर्तमान स्वास्थ्य स्थिति घोषित करने के लिए एयर सुविधा फॉर्म भरना अनिवार्य कर दिया गया है।

