पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह के जन्म दिवस के मौके पर किसान गौष्ठी का आयोजन किया गया।
शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705
मसौली बाराबंकी। मेन्था किसान समिति के तत्वावधान में किसानों के मसीहा पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह के जन्म दिवस के मौके पर किसान गौष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें चौधरी चरण सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रदांजलि अर्पित की गयीं।
किसान गौष्ठी में किसानों की व्यथा को अपनी व्यंगात्मक शैली के माध्यम से कवि सनत कुमार अनाड़ी ने अपना काव्य पाठ किया ” खेतवम जितना तुम लगाईहो, उतना घाटा खईहो “को किसानों ने खूब सराहा , लालजी वर्मा द्वारा जहर मुक्त जैविक खेती के सम्बन्ध में विस्तार पूर्वक चर्चा की मेन्था किसान समिति के अध्यक्ष राजेश कुमार वर्मा द्वारा सिंथेटिक मेंथा बाजार में आने से भाव में हुई गिरावट को लेकर किसानों से चर्चा की। इस अवसर पर बागवान आदिल हसन, संजीव कुमार सिंह तथा ओम प्रकाश, कन्हैया लाल, विपुल कुमार, बिपिन बिहारी वर्मा और अशोक कुमार वर्मा,रमेशचन्द्र आदि क्षेत्र के भारी संख्या में किसान और व्यापारी मौजूद रहे।
शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

