सहसवान। कोतवाली सहसवान प्रभारी निरीक्षक विशाल प्रताप सिंह ने तीन टीमें गठित कर अनमोल पुत्र सुनहरी लाल के नंबर को सर्विलांस पर लगाया जिसमें तथ्य सामने आए कि लड़का दिल्ली में है बीती रात्रि 8:30 बजे के करीब कोतवाली पुलिस ने जानकारी दी कि अनमोल को दिल्ली की एक महिला ने बस में बैठा दिया है और वह रात्रि 12:30 बजे के करीब सकुशल घर आ गया आज कोतवाली पुलिस विस्तार से पूछताछ करेगी की अनमोल किस परिस्थितियों में दिल्ली पहुंचा अनमोल के मिल जाने से पुलिस की मुश्किल भी दूर हो गई और जो अपहरण की सूचना दी थी जिससे पूरे जिले की पुलिस हरकत में आ गई थी आज की कार्रवाई से थाना कोतवाली पुलिस प्रभारी निरीक्षक विशाल प्रताप सिंह की कार्यप्रणाली की प्रशंसा नगर में होती दिखाई दी आपको बता दें 2 दिन पूर्व सुनहरी लाल पुत्र बनवारी लाल निवासी मोहल्ला अकबराबाद ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बताया था कि उसका पुत्र अनमोल आटा लेने के लिए घर से 2 बजे के करीब डोरीलाल की मड़ैया फ्लोर मिल के पास से आटा लेने के लिए गया था यहां से उसका कार सवार चार युवकों ने अपहरण कर लिया कोतवाली पुलिस हरकत में आई और उसकी तलाश शुरू कर दी और युवक को सकुशल उसके परिवार जनों को सौंप दिया।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

