सुशासन दिवस के रूप में मना पूर्व प्रधानमंत्री का जन्मदिन

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

सहसवान।रविवार भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष श्रीमती नेहा गुप्ता के आवास पर महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं के साथ में प्रधानमंत्री की मन की बात कार्यक्रम सुनने के बाद देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती को कार्यकर्ताओं ने सुशासन दिवस के रूप में हर्षोल्लास के साथ मनाया।। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम के बाद भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रतन अटल बिहारी वाजपेई की जयंती को सुशासन दिवस के रूप में मनाया तथा पूर्व प्रधानमंत्री के जीवन पर प्रकाश डाला गया तथा उनके द्वारा किए गए कार्य की भी प्रशंसा की गई इसी बीच महिला कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री की कविता सूरज निकलेगा अंधेरा छटेगा कमल खिलेगा के साथ अन्य कविताओं का काव्य पाठ करते हुए कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिष्ठान खिलाकर खुशी का इजहार करते हुए बड़े धूमधाम के साथ पूर्व प्रधानमंत्री की जयंती को मनाया इस मौके भाजपा महिला मोर्चा की ग्रामीण मंडल अध्यक्ष नन्ही देवी व सैकड़ों महिला कार्यकर्ताओं सहित उनके आवास पर अन्य संभ्रांत लोग भी मौजूद रहे।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

Don`t copy text!