पीएम मोदी ने की साल की आखिरी ‘मन की बात’, कोरोना को लेकर देश को किया आगाह

समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथ 9889789714

प्रधानमंत्री मोदी ने मुंबई स्थित टाटा मेमोरियल का खासतौर से जिक्र किया। उन्होंने कहा कि इस संस्थान ने शोध, नवोन्मेष, और कैंसर केयर के क्षेत्र में बहुत नाम कमाया है। इस केंद्र द्वारा की गई एक गहन शोध में सामने आया है कि स्तन कैंसर के मरीजों के लिए योग बहुत ज्यादा असरकारी है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज वर्ष 2022 की अंतिम ‘मन की बात’ कर रहे हैं। माह के अंतिम रविवार को अपने मासिक रेडियो प्रसारण में उन्होंने आज क्रिसमस के मौके पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने देशवासियों से ईसा मसीह की सीख को याद रखने का आह्वान किया। उन्होंने स्तर कैंसर पर टाटा मेमोरियल की योग संबंधी रिसर्च, अटलजी और ऐतिहासिक हर घर तिरंगा अभियान का भी खासतौर से जिक्र किया। कोरोना के नए खतरे को देखते हुए पीएम मोदी ने देशवासियों को सावधान रहने को कहा। पीएम ने संबोधन की शुरुआत करते हुए कहा, ‘प्यारे देशवासियों, आज दुनियाभर में धूमधाम से क्रिसमस का त्योहार मनाया जा रहा है। ये ईसा मसीह के जीवन और उनकी सीख को याद करने का दिन है। मैं आप सभी को क्रिसमस की ढेर सारी शुभकामनाएं देता हूं।’ पीएम मोदी ने कोरोना के नए खतरे को देखते हुए कहा, ‘हम देख रहे हैं कि दुनिया के कई देशों में कोविड के मामले बढ़ रहे हैं। ऐसे में हमें सावधान रहने और मास्क पहनने और हाथ धोने की जरूरत है।

कई देशों में बढ़ रहे कोरोना के मामले, रहें सतर्क; पीएम मोदी ने लोगों को चेताया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लोगों से सतर्क रहने और कोविड-19 के खिलाफ सावधानी बरतने को कहा, क्योंकि उन्होंने कहा कि वायरस कई देशों में फैल रहा है,साल के अपने अंतिम ‘मन की बात’ प्रसारण में पीएम मोदी ने लोगों से मास्क पहनने और हाथ धोने जैसे प्रोटोकॉल का पालन करने का आग्रह किया, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि वायरस से उनके आनंद पर प्रतिकूल प्रभाव न पड़े।आप भी देख रहे हैं कि दुनिया के कई देशों में कोरोना बढ़ रहा है। इसलिए हमें मास्क और हाथ धुलने जैसी सावधानियों का और ज्यादा ध्यान रखना है। हम सावधान रहेंगे, तो सुरक्षित भी रहेंगे और हमारे उल्लास में कोई रूकावट भी नहीं पड़ेगी।केंद्र सरकार ने चीन समेत कई देशों में कोविड-19 के मामलों में वृद्धि को देखते हुए वायरस की रो खिलाफ कदम उठाए हैं। पीएम मोदी ने कोरोना को लेकर की गई बैठकों की अध्यक्षता की है। उनकी सरकार ने राज्यों को संक्रमण से निपटने के लिए पर्याप्त उपाय करने के लिए पत्र भी लिखा है।

समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथ 9889789714

Don`t copy text!