साप्ताहिक बाजार से सब्जी खरीदकर घर वापस लौट रहे युवक की ट्रक से कुचलकर हुई मौत,

एस एम न्युज24 टाइम्स

 

बदायूं। अलापुर थाना क्षेत्र के कस्बा म्याऊं में सोमवार देर शाम एक ट्रक से कुचलकर 55 साल के धीरपाल कश्यप की मौत हो गई। वह वीकली मार्केट से घर लौट रहे थे। पुलिस ने ट्रक पकड़ लिया है।
थाना क्षेत्र के गांव कनऊ खेड़ा निवासी धीरपाल कश्यप ऊ धीरू खेती करके अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे। परिजन के मुताबिक धीरपाल सोमवार शाम सब्जी खरीदने म्याऊं के साप्ताहिक बाजार में आए थे। देर शाम खरीदारी करने वाले अपने घर पैदल लौट रहे थे। वह कस्बे में मुख्य तिराहे पर शौचालय के पास पहुंचे तो पीछे से तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें कुचल दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
दुर्घटना को देखकर आसपास मौजूद लोग दौड़ पड़ते हैं। उन्होंने तुरंत थाना पुलिस को सूचना दी, जिससे चौकी पुलिस स्थलों पर पहुंच गई और ट्रक को पकड़ लिया, जबकि चालक भाग गया। धीरपाल को तत्काल जिला अस्पताल भेज दिया गया मगर रास्ते में मौत हो गई। पुलिस ट्रक नंबर के आधार पर कार्रवाई कर रही है।

*मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्यूज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984*

Don`t copy text!