भौगोलिक स्थिति का जायजा लेने बदायूं पहुंचे नवागत एडीजी बरेली जोन, शहर के मुख्य बाजार, मिश्रित आबादी वाले इलाकों में की पैदल गश्त, 112 कैंप का भी लिया जायजा

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

एडीजी बरेली जोन ने खुराफाती तत्वों के बारे में जानकारी जुटाने के साथ ही उन पर कड़ी निगरानी रखने के दिए निर्देश,


बदायूं। शनिवार शाम नवागत एडीजी बरेली जोन प्रेमचंद्र मीना आ पहुंचे। एडीजी ने जहां एक तरफ शहर में लगे यूपी 112 के जागरूकता कैंप का मुआयना किया। शहर के मुख्य बाजार समेत मिश्रित आबादी वाले इलाकों में पैदल गश्त भी की। साथ ही लोगों को यह संदेश दिया कि किसी भी स्तर पर सुरक्षा में चूक नहीं है और हर तबके के लोग पूरी तरह सुरक्षित हैं। दो दिन पहले ही एडीजी ने बरेली जोन का कार्यभार ग्रहण किया है। लेकिन शनिवार को वह सीधे बदायूं आ पहुंचे। यहां उन्होंने अधिकारियों से बैठक कर जघन्य वारदातों के खुलासे में चल रही प्रगति के बारे में जानकारी ली। शहर के लावेला चौक पर लगे यूपी 112 सेवा के कैंप का मुआयना किया। भौगोलिक स्थिति का लिया जायजा:- एडीजी ने शहर की भौगोलिक स्थिति का भी जायजा लिया। यह भी देखा कि कहां बड़े प्रतिष्ठान है और कहां सामान्य दुकाने। साथ ही मिश्रित आबादी वाले इलाकों मे भी पैदल घूमे। इस दौरान उन्होंने अफसरों से इन इलाकों में रहने वाले खुराफाती तत्वों के बारे में भी जानकारी जुटाई और उन पर कड़ी निगरानी रखने का निर्देश दिया।
एडीजी के साथ एसएसपी डॉक्टर ओपी सिंह, एसपी सिटी एके श्रीवास्तव व सीओ सिटी आलोक मिश्रा समेत शहर के दोनों थानों की पुलिस ट्रैफिक पुलिस आदि शामिल रही।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

Don`t copy text!