आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी बिलाल ने जारी किया पोस्टर, भ्रष्टाचारियों में हड़कम्प! युवा नेता के मैदान में आने से अन्य दलों में खलबली
सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270
बाराबंकी। नगर पंचायत देवा शरीफ से आम आदमी पार्टी के युवा प्रत्याशी बिलाल वारिस के चुनाव मैदान में आने से कस्बा देवा के अन्य प्रत्याशियों में खलबली मच गई है। वहीं बिलाल वारिस ने पोस्टर जारी करते हुए कहा कि आम आदमी भ्रष्टाचार मिटाने के लिए युवाओं को टिकट दे रही है जिससे विपक्षी दल के नेताओं की नींद उड़ गई है। जनता को कस्बे की गंदगी हटाने के लिए इस बार झाडू वाले खाने पर मोहर लगाकर भ्रष्टाचार का खात्मा करना होगा तभी आपका कस्बा देवा स्वच्छ एवं सुन्दर होगा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आम आदमी पार्टी ने पूरे देश की राजनैतिक पार्टियों की नींद हराम कर दी है, धीरे-धीरे यह कारवां बढ़ता ही जा रहा है जिससे भ्रष्टाचारियों की चूलें हिल गई हैं। कई प्रत्याशी चुनावी मैदान में फड़फड़ा रहे हैं। ऐसे लोगों से कस्बे की जनता को होशियार रहने की जरूरत है। श्री बिलाल ने आगे कहा कि भाजपा-सपा को अगर कोई सत्ता से बेदखल कर सकता है तो वह आम आदमी पार्टी ही है। दिल्ली, पंजाब और एमसीडी में तो बीजेपी का सूफड़ा साफ हो गया है। भाजपा की सच्चाई जनता जान चुकी है, सरकार हर मुद्दे पर फेल है। इस बार नगर निकाय चुनाव मे विजय पताका आम आदमी फहरायेगी उसके लिए जनता को जातिवाद, धर्मवाद फैलाने वाले नेताओं से जागरूक व एकजुट रहकर झाड़ू चलानी होगी तभी भ्रष्टाचार का खात्मा होगा।
श्री बिलाल ने बताया कि पूरे कस्बे में सीसीटीवी कैमरे लगवाकर साफ-सफाई की निगरानी की जायेगी। हर वार्ड में मोहल्ला क्लीनिक खोला जायेगा ताकि मरीजों को इलाज मिल सके। महिलाओं को सुरक्षा व मार्केट में वाशरूम की व्यवस्था की जायेगी। नगर पालिका की सम्पत्तियों को खाली करवाया जायेगा। व्यापारियों के लिए दुकानों का आवंटन किया जायेगा। बकाया जलकर/गृहकर सभी का माफ किया जायेगा। कस्बे की गंदगी हटेगी लोग खुलकर अपने चेयरमैन से मिलेंगे और आपका चेयरमैन शहर के घर मोहल्ले में अकेले भी जा सकता हो, ऐसा प्रत्याशी मत चुने जिसके सामने जाने से जनता को भी डर लगे। आम आदमी पार्टी परिवाद वाद का खत्मा करना चाहती है, अन्य पार्टिया परिवाद को बढ़ावा दे रही है। सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270

