सड़क हादसे में घायल महिला की ट्रामा सेंटर लखनऊ में मृत्यु

शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

मसौली बाराबंकी। अयोध्या लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित बजहा चौराहे पर हुए सड़क हादसे में घायल महिला की ट्रामा सेंटर लखनऊ में मृत्यु हो गयी तथा दो अन्य का ट्रामा सेंटर लखनऊ में इलाज चल रहा है।
शनिवार को सफदरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम डूडी निवासी जवाहर लाल अपनी गुड्डा देवी के साथ बाइक से सेमरी में एक रिस्तेदारी में जा रहे थे बजहा चौराहे पर ही बाराबंकी की ओर आ रही एक शिफ्ट डिजायर हाइवे को पार कर रही थी तभी अयोध्या की ओर से तेज रफ्तार में आ रही एक स्कार्पियो शिफ्ट डिजायर को टक्कर मारते हुए अनियंत्रित होकर खेत मे चली गयी जिसकी चपेट में बाइक सवार दम्पति भी आकर गम्भीर रूप से घायल हो गये । सूचना पर पहुंची पुलिस ने गम्भीर रूप से घायल बाइक सवार जवाहरलाल, गुड्डा देवी व शिफ्ट डिजायर में सवार मनीष यादव निवासी शिवपुरी थाना बीकेटी लखनऊ को एम्बुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया हालात गम्भीर होने पर ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया जिसमें गुड्डा देवी की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई।

शान्ती देवी  अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

 

Don`t copy text!