…..4 करोड़ 50 लाख रुपये की सम्पति को कुर्क
शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705
मसौली बाराबंकी। गौशाला के निर्माण व रख रखाव हेतु सरकार से अनुदान दिलाने के नाम पर फर्जी संस्था बनाकर धोखाधड़ी करना व फर्जी चेक देकर प्रोसेसिंग फीस के नाम पर लोगों से पैसों की ठगी करने जैसे अपराधिक कृत्य कारित कर अवैध रूप से धनोपार्जन कर स्वयं एवं परिजनों के नाम पर अचल सम्पत्ति अर्जित करने वाले गैंग लीडर घनश्याम श्रीवास्तव के दो आलीशान रिहायशी मकानों पर मुनादी कराकर करीब 4 करोड़ 50 लाख रुपये की सम्पति को कुर्क किया गया।
बताते चलें कि गैंग लीडर घनश्याम श्रीवास्तव उर्फ अनिल पुत्र विक्रमा श्रीवास्तव निवासी 19/20 शिव बिहार कालोनी मिर्जापुर थाना जानकीपुरम जनपद लखनऊ अपने सहयोगियों प्रमोद कुमार मिश्रा पुत्र स्व. गंगाशरन , मिनाक्षी मिश्रा पत्नी प्रमोद कुमार मिश्रा निवासीगण म0नं0- 6616/008,सेमरा गौढ़ी,आईआईएम रोड,थाना मड़ियाव जनपद लखनऊ अपने पुत्र दिलीप श्रीवास्तव दीपक श्रीवास्तव . रितेश श्रीवास्तव पुत्रगण घनश्याम श्रीवास्तव राज अस्थाना उर्फ आर्य अस्थाना पुत्र अमित कुमार अस्थाना निवासी रामलीला मैदान, पारिवारिक शापिंग सेण्टर के सामने वाली गली, म0नं0-330, शास्त्री नगर थाना सिंधारी जनपद आजमगढ़ व अमन श्रीवास्तव पुत्र अरुण श्रीवास्तव निवासी ग्राम अलाउद्दीनपुर थाना मोहम्मदाबाद गोईना जनपद मऊ द्वारा एक संगठित गिरोह बनाकर गौशाला के निर्माण व रख रखाव हेतु सरकार से अनुदान दिलाने के नाम पर फर्जी संस्था बनाकर धोखाधड़ी करना व फर्जी चेक देकर प्रोसेसिंग फीस के नाम पर लोगों से पैसों की ठगी करने जैसे अपराधिक कृत्य कारित कर अवैध रूप से धनोपार्जन कर स्वयं एवं परिजनों के नाम पर करोड़ों रुपये कीमत की अचल सम्पत्ति अर्जित की है। जिनके विरुद्ध थाना मसौली सहित अन्य थानों में धोखाधड़ी व ठगी के मुकदमे दर्ज है। पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह के निर्देश पर चलाये जा रहे अभियान के मसौली पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए गैंगलीडर घनश्याम श्रीवास्तव उर्फ अनिल पुत्र विक्रमा श्रीवास्तव अपनी दो पत्नियों शशी श्रीवास्तव निवासिनी 19/20 शिव बिहार कालोनी मिर्जापुर थाना जानकीपुरम जनपद लखनऊ के नाम मिर्जापुर तहसील बक्शी का तालाब थाना जानकीपुरम जनपद लखनऊ स्थित एक अदद भूखण्ड गाटा सं.-174 रकबा 1250 वर्ग फिट व अपनी दूसरी पत्नी मंजू श्रीवास्तव व मंजू श्रीवास्तव की पुत्र वधू प्रिया श्रीवास्तव पत्नी दीपक लाल श्रीवास्तव निवासिनी 76 माल एवेन्यू थाना हजरतगंज जनपद लखनऊ के नाम एक अदद भूखण्ड खसरा सं.-174 में रकबा 1250 वर्ग फिट पर 3 मंजिले मकान को कुर्क किया गया जिसकी कीमत करीब साढ़े चार करोड़ रुपये है। शनिवार को कार्यपालक मजिस्ट्रेट एसीपी अलीगंज आशुतोष कुमार, प्रभारी निरीक्षक मसौली शिवनरायन सिंह, निरीक्षक राम कृपाल सिंह की मौजूदगी में मुनादी कर सम्पति को कुर्क किया गया।
शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

