सहकारी बैंक के चैयरमैन सिद्धार्थ पटेल ने क्षेत्रीय किसानों को शाल भेंट कर नववर्ष की बधाई दी।

शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

मसौली बाराबंकी। साधन सहकारी समिति मसौली के प्रांगण में आयोजित किसान गौष्ठी एवं सम्मान समारोह में जिला सहकारी बैंक के चैयरमैन सिद्धार्थ पटेल ने क्षेत्रीय किसानों को शाल भेंट कर नववर्ष की बधाई दी। चैयरमैन श्री पटेल ने जीर्णोद्धार भवन का फीता काटकर कर उदघाटन किया। किसान गौष्ठी को सम्बोधित करते हुए बैंक के चेयरमैन सिदार्थ पटेल ने कहा कि सहकारिता विभाग किसानों का हमसफ़र है सहकारी बैंक किसानों को कम ब्याज पर अधिक ऋण देकर सहायता प्रदान करने के लिए खोले गए है। बैंक के नियमों का पालन करते हुए किसानों को इसका भरपूर लाभ हासिल करना चाहिए उन्होंने कहा कि पहले किसानों द्वारा बैंक से लिए गए ऋण पर जहा 11 फीसदी ब्याज लिया जाता था वहीं अब इसकी दर सहकारी बैंकों से 3 फीसदी कर दी गयी है बशर्ते की किसान द्वारा समय पर ऋण चुकता करने का कार्य करे

उन्होंने कहा कि किसानो को चाहिए कि वह फसल आने के पश्चात ऋण चुकता कर न केवल ब्याज का लाभ हासिल कर सकता है बल्कि आगे फसल के लिए ऋण भी ले सकता है। साथ ही उन्होंने कहा कि वे बैंक से मिलने वाले क्रेडिट कार्ड की प्रक्रिया को और सरल व सुलभ बनवाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। जिला पंचायत सदस्य रामसिंह उर्फ भुल्लन वर्मा की अध्यक्षता एव समिति के सभापति ओमप्रकाश वर्मा के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में मसौली के पूर्व सचिव राम किशुन वर्मा, अजय कुमार वर्मा, रोहित वर्मा, अशोक कुमार वर्मा, सदाशिव,शेर पुर निवासी दिनेश वर्मा सहित 6 दर्जन किसानों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया तथा समिति के जीर्णोद्धार एव सौंदर्यीकरण कार्य का फीता काटकर उदघाटन किया। इस मौके पर सहायक विकास अधिकारी सहकारिता मसौली शैलेन्द्र कुमार वर्मा, शाखा प्रबंधक बड़ागांव अखिलेश यादव, शासकीय अधिवक्ता मथुरा प्रसाद वर्मा, छोटेलाल वर्मा, देवीशंकर, सचिव मसौली सुनील कुमार वर्मा, पप्पू सोनी,खुनखुन वर्मा, गजेंद्र वर्मा, पुष्पेंद्र वर्मा, रमेश वर्मा, सहित किसान एवं पदाधिकारी मौजूद थे।

शान्ती देवी  अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

 

Don`t copy text!