उर्मिला रावत के जन्मदिन पर मंगलवार को विकास खण्ड मसौली से आये तीन दर्जन से अधिक ग्राम प्रधानों ने जन्मदिन की बधाई……….
शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705
मसौली बाराबंकी। साँसद उपेंद्र सिंह रावत एव उनकी धर्मपत्नी उर्मिला रावत के जन्मदिन पर मंगलवार को विकास खण्ड मसौली से आये तीन दर्जन से अधिक ग्राम प्रधानों ने जन्मदिन की बधाई देते हुए मसौली ब्लाक में तैनात खण्ड विकास अधिकारी डॉ0 संस्कृता मिश्रा द्वारा प्रधानों के प्रति दुर्व्यवहार की शिकायत की।
बताते चलें कि गत सोमवार को मसौली ब्लाक मुख्यालय पर एकत्रित ग्राम प्रधान मनरेगा योजना में लागू की गयी एनएमएस प्रक्रिया को बंद करने के लिए खण्ड विकास अधिकारी के कार्यालय पर गये कार्यालय पर मौजूद होने के बाद भी न मिलने आक्रोशित ग्राम प्रधानों ने बीडीओ के ही खिलाफ मौर्चा खोलते हुए हटाने की मांग पर अड़ गये। मंगलवार को ग्राम प्रधान संघ के ब्लाक अध्यक्ष मुबीन सिकन्दर, महामंत्री विनय कुमार वर्मा की अगुवाई में साँसद उपेंद्र सिंह रावत को खण्ड विकास अधिकारी की शिकायत की तथा जन्मदिन की बधाई दी इसके उपरांत ग्राम प्रधानों ने जिलाधिकारी से मिलकर अपनी समस्याओं से अवगत कराया।
इस मौके पर ग्राम प्रधान मसौली मुईन अंसारी, रंजीत कुमार, बलजीत कुमार, मो0 आलम, गुरशरण, सोमनाथ राजपूत, विजय कुमार वर्मा, अजय कुमार वर्मा, अनिल कुमार वर्मा, सन्दीप सिंह, नीरज कुमार, श्रीकांत रावत, सुरेश यादव, नितिन यादव, सुरेश कुमार वर्मा, उमाकांत राव, रामसिंह यादव, सहित समस्त ग्राम प्रधान मौजूद रहे।
शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

