फराज किदवाई बनाये गये सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता

सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270

बाराबंकी। आगामी निकाय चुनाव व लोकसभा चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए समाजवादी पार्टी ने पूरे प्रदेश में अपनी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ताओं की सूची जारी करते हुए पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं को नई जिम्मेदारी सौंपी है। वहीं जिले के वरिष्ठ सपा नेता फराज उद्दीन किदवाई को भी राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाये जाने पर जनपद के सपाईयों में खुशी की लहर देखने को मिल रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बाराबंकी के वरिष्ठ सपा नेता फराज उद्दीन किदवाई को समाजवादी पार्टी का राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाये जाने पर जनपद के सपाई में खुशी की लहर दौड़ गई है। राष्ट्रीय नेतृत्व ने सोशल मीडिया, यूट्यूब न्यूज चैनल, टी0वी चैनल, समाचार पत्र आदि में दिनांक 17 जनवरी से समाजवादी पार्टी की ओर से अपना पक्ष रखने के लिए समाजवादी पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने की जिम्मेदारी युवाओं को सौंपी गई है। मालूम हो कि प्रदेश स्तर पर 58 लोगों को प्रवक्ता नियुक्त किया गया है।

सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270

Don`t copy text!