मसौली बाराबंकी। लखनऊ अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित सफदरगंज चौराहे पर सड़क पार कर रहे बाइक सवार की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से गम्भीर रूप से घायल हो जिसकी इलाज के दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गई।
मंगलवार की देर शाम जैदपुर थाना क्षेत्र के ग्राम याकूतगंज निवासी रघुवीर पुत्र जगदीश कस्बा सफदरगंज से किसी काम को निपटा कर घर वापस लौट रहा था हाईवे पार करते समय अयोध्या की ओर से आ रहे अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी गम्भीर रूप से घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जिसकी इलाज के दौरान मृत्यु हो गई।
Related Posts

