शिक्षक एवं कर्मचारी विरोधी भाजपा सरकार: अशोक कुमार

नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

बाराबंकी। उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाई स्कूल (पूर्व माध्यमिक) शिक्षक संघ द्वारा प्रदेश के बेसिक शिक्षको पर जबरदस्ती नई पेंशन योजना थोपने एवं पुरानी पेंशन बहाल करने के सम्बन्ध में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया। बुधवार को नगर मुख्यालय के गन्ना संस्थान में कई शिक्षकों ने नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। इस दौरान शिक्षकों ने मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौपा। धरने की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने की। उन्होंनेे नई पेशन को शिक्षक एवं कर्मचारी विरोधी बताया। उन्होंने कहा कि जब तक हम सभी को पुरानी पेशन नहीं मिल जाती है तब तक संगठन संघर्ष करता रहेगा। साथ ही एनपीएस न कराने पर शिक्षकों का वेतन काटने का संगठन पुरजोर विरोध करता है। शासन को इस आदेश को वापस लेना ही होगा अन्यथा संगठन प्रदेश स्तर पर संघर्ष करेगा। धरने में राम नरेश वर्मा संरक्षक, मोहम्मद इखलाक जिला महामंत्री, शेर सिंह वरिष्ठ उपाध्यक्ष, रवि बाला सिंह कोषाध्यक्ष, कुमार गौरव उपाध्यक्ष, राघवेन्द्र सिंह उपाध्यक्ष, मधु उपाध्यक्ष, मजूला सिंह उपाध्यक्ष, वैशाली गुलसिया, सत्देव सिंह मंत्री, अर्चना बैसवार सयुक्त मंत्री, सल्पू राम सयुक्त मंत्री, बजरंग सिंह सयुक्तमंत्री, शारदा सयुक्त मंत्री, शशी बाला सिंह राठौर, अनिल कुमार प्रवक्ता, विनीत राय प्रदीप कुमार मिश्रा, गीता मिश्रा, तरूण विश्वास, अजय सिंह, सनाउल मुस्तफा, अनिल कुमार, विनोद कुमार, उमा सिंह एवं अन्य शिक्षको ने प्रतिभाग किया।  नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

 

Don`t copy text!