वरूण विहार सेवा बस्ती में समरसता सहभोज का आयोजन
: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के छः महत्वपूर्ण उत्सव में से एक मकरसंक्रांति उत्सव समाजिक समरसता का प्रतीक है। समाजिक सद्भाव को प्रगाढ़ बनाने के उद्देश्य से तात्याटोपे नगर स्थित वरूण विहार सेवा बस्ती में पारिवारिक समरसता सहभोज का आयोजन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के द्वारा किया गया। जिसमें सेवा बस्ती के बच्चे एवं उनके परिजनों के साथ स्वयंसेवकों ने परिवार सहित सहभोज का आनंद लिया। सब मिलकर बाल्मीकि शाखा अंतर्गत इच्छापूर्णा माता मंदिर परिसर के पार्क में तहरी के साथ चटनी-पापड़ का आनंद लिया। कार्यक्रम में आचार्य कृष्ण प्रसाद गौड़ जी, आलोक शिशु ज्ञान स्थली के प्रबंधक सुशील श्रीवास्तव जी, नगर कार्यवाह शिवम् जी, लोको पायलट कुन्दन सिंह जी, दिल्ली इलेक्ट्रॉनिक के प्रोपराइटर राकेश सचान जी, उम्मीद एक किरण से मयंक जी, बस्ती के समाजसेवी केशू पासी जी, सुमित जी, अमित जी, आर्यन जी, ऋषभ जी, शिक्षक योगेन्द्र जी, प्रशांत जी, अजय जी के साथ बस्ती के बच्चे, बुजुर्ग एवं महिलाऐं एक साथ बैठकर सहभोज का आनंद लिया।: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

