सांसद बृजभूषण शरण सिंह की चरित्र कथा की जांच प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग

शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

मसौली बाराबंकी। भजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह की चरित्र कथा की जांच प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने की है। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने कहा कि राष्ट्रीय अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ियों द्वारा लगाए गए यौन उत्पीड़न के आरोप की जांच प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार किया जाना अति आवश्यक है। क्योंकि यह उत्तर प्रदेश के माफिया डान भी हैं ,उनके कृत्य से देश व खेल जगत की गरिमा अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर गिरी है और भविष्य में अंतर्राष्ट्रीय खेलों पर भी इसका असर पड़ेगा ।इस मामले में उत्तरप्रदेश सरकार व केंद्र सरकार को अविलंब हस्तक्षेप करना चाहिए ।भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से दिया, ज्ञापन पर हस्ताक्षर करने वालों में रणधीर सिंह “सुमन”, बृजमोहन वर्मा, शिवदर्शन वर्मा,प्रवीण कुमार, विनय कुमार सिंह, अंकुर वर्मा,श्याम सिंह विजय प्रताप सिंह,निर्मल वर्मा, राजेंद्र बहादुर सिंह राणा ,आशीष वर्मा, आशीष कुमार शुक्ला, संदीप कुमार वर्मा ,दीपक वर्मा, सच्चिदानंद श्रीवास्तव, जीतेंद्र कुमार श्रीवास्तव ,दीपक शर्मा ,महेंद्र यादव, मिथिलेश कुमार, सर्वेश यादव ,रामनरेश, आदि प्रमुख लोगों ने हस्ताक्षर किया है।शान्ती देवी  अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

Don`t copy text!