राजस्थान से मार्फीन लाकर बड़े स्तर पर तस्करी करने वाले दो गैर जनपदीय शातिर मार्फीन तस्करों को गिरफ्तार

शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

मसौली बाराबंकी। राजस्थान से मार्फीन लाकर बड़े स्तर पर तस्करी करने वाले दो गैर जनपदीय शातिर मार्फीन तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से डेढ़ किलो0 मार्फीन सहित दो तमंचा एव तीन जिंदा कारतूस बरामद किया है बरामद मार्फीन की अंतराष्ट्रीय कीमत डेढ़ करोड़ रुपये बतायी जाती हैं।
पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह के निर्देश पर अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में मसौली पुलिस ने चेकिंग के दौरान केसरीपुर मोड़ से टोयोटा इटियोस कार यूपी 16 डीटी 8036 सवार दो तस्करों को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से डेढ़ किलो0 मार्फीन बरामद की जिसकी अंतराष्ट्रीय कीमत डेढ़ करोड़ रुपये बतायी जा रही हैं। पुलिस की गिरफ्त में आये मार्फीन तस्कर सम्भल जनपद के थाना नखासा के काला खेड़ा शहबाजपुर निवासी नाजिम पुत्र अब्दुल रशीद व
मुजम्मिल पुत्र मुजाहिद निवासी चौधरी सराय थाना कोतवाली सम्भल, जनपद सम्भल के है जो शातिर अपराधी है। अभियुक्तों के कब्जे से मार्फीन सहित दो अदद तमंचा व तीन जिंदा कारतूस बरामद हुआ है।
पुलिस की गिरफ्त में आये अभियुक्तओ द्वारा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के साथ साथ नवयुवको को नशे की लत में डालने जैसा अपराध कारित कर अवैध तरीके से धनोपार्जन किया जाता है। अभियुक्तगण द्वारा अवैध मादक पदार्थों को राजस्थान से लाकर आवश्यकतानुसार विभिन्न जनपदों में सप्लाई की जाती है।

चेकिंग के दौरान प्रभारी निरीक्षक शिव नरायन सिंह  चौकी प्रभारी त्रिलोकपुर रणजीत सिंह यादव  चौकी प्रभारी शहादतगंज अनिल सिंह हेड कॉन्स्टेबल राजेश सिंह, संजय कुमार शिवाकान्त, अनुज कुमार मिश्रा ने जिन शातिर मार्फीन तस्करों को गिरफ्तार किया है उनके विरुद्ध जनपद के थाना मोहम्मदपुर खाला में एनडीपीएस एक्ट का मुकदमा दर्ज है तथा जनपद सम्भल के विभिन्न जनपदों में आमर्स एक्ट सहित अन्य धाराओं में मामले दर्ज है।

शान्ती देवी  अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

Don`t copy text!