अपमान का घूंट पीकर बदलाव की इबारत लिखी, कर्पूरी ठाकुर

सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270

बाराबंकी  कर्पूरी ठाकुर एक राजनीतिक योद्धा थे जिन्होंने अपमान का घूंट पीकर भी बदलाव की इबारत लिखी थी।  उक्त विचार समाजवादी पार्टी के जिला प्रवक्ता वीरेंद्र प्रधान ने पूर्व एमएलसी अरविंद यादव की अध्यक्षता एवं जिला कोषाध्यक्ष प्रीतम सिंह वर्मा के संचालन में खाटी समाजवादी सामाजिक न्याय के पुरोधा जन नायक कपूरी ठाकुर की जयंती पर जिला समाजवादी पार्टी कार्यालय पर आयोजित विचार गोष्ठी में समाजवादी साथियों के बीच में साझा किए।  जिला प्रवक्ता ने आगे कहा कि सादगी के पर्याय कर्पूरी ठाकुर लोक राज की स्थापना के हिमायती थे जो अपने संघर्ष के बलबूते गांव गरीब गुरबत से निकलकर मुख्यमंत्री के ओहदे तक पहुंचने वाले कर्पूरी ठाकुर जीवन भर सामाजिक बदलाव के लिए लड़ते रहे।

वह सामाजिक रूप से हाशिए पर खड़े लोगों को हर लिहाज से मजबूत करने का इरादा रखते थे अपने संकल्प को पूरा करने के लिए उन्होंने अपना पूरा जीवन संघर्ष में झोक दिया। ऐसे जननायक की जयंती पर हम उन्हें नमन करते हुए अपने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उनके बताए हुए रास्ते पर चलने का संकल्प लेते हैं। पूर्व एमएलसी अरविंद यादव ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में जननायक कर्पूरी ठाकुर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि कर्पूरी ठाकुर अपने संघर्ष के बलबूते जब मुख्यमंत्री की कुर्सी पर पहुंचे तो उन्होंने हाशिए पर धकेल दिए गए वर्ग की परेशानियों को समझते हुए उनके लिए 26% आरक्षण लागू कर दिया जिसके लिए उन्हें क्या क्या नहीं कहा गया तमाम विरोध प्रदर्शन के बावजूद भी उन्होंने अपना इरादा नहीं बदला कर्पूरी ठाकुर मजबूत इच्छा शक्ति के व्यक्ति थे वो संघर्षों से कभी पीछे नहीं हटते थे जिस बात को ठान लेते थे उसको पूरा करके ही मानते थे। ऐसे जननायक के बताए रास्ते पर हम सबको चलना चाहिए और उनकी इच्छाशक्ति को आत्मसात करते हुए जनसामान्य के हितों की रक्षा के लिए बड़ी से बड़ी समस्या के सामने कभी रुकना नहीं चाहिए बल्कि समस्या की समाप्ति तक संघर्ष करते रहना चाहिए।विचार गोष्ठी मे मुख्य रूप से पूर्व एमएलसी अरविंद यादव, जिला उपाध्यक्ष कामता प्रसाद यादव, मोहम्मद सबाह, जिला प्रवक्ता वीरेंद्र प्रधान, कोषाध्यक्ष प्रीतम सिंह वर्मा, वरिष्ठ सपा नेता हिमायू नईम खान, मोहम्मद रिजवान संजय, ज्ञान सिंह यादव, निसात अहमद, दीपक गुप्ता, सिराज उस्मानी, शमीम चौधरी, सूरज सैनी, उदय राज यादव, राजकुमार वर्मा आदि प्रमुख पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने जननायक कर्पूरी ठाकुर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए  सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270
Don`t copy text!