गन्ने से लदी छकड़ा ट्राली ट्रैक्टर मुख्य मार्ग पर पाई गई तो 3 लेखपालों पर कार्रवाई संभव

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

सहसवान। उप जिलाधिकारी ने बदायूं मेरठ राज्य मार्ग पर छकड़ा ट्रैक्टर ट्राली मैं भरकर गन्ना ले जाते हुए वाहन पाया गया तो क्षेत्रीय 3 लेखपालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी I ज्ञात रहे बदायूं मेरठ राज्य मार्ग पर जनपद संभल ब बदायूं जनपद के बिसौली में शुगर मिलों पर छकड़ा ट्रैक्टर ट्राली से ओवरलोड गन्ना भरकर ले जाया जा रहा है जिससे दुर्घटनाओं का भय बना रहता है I उप जिलाधिकारी ने महा दिसंबर के द्वितीय सप्ताह में बदायूं मेरठ राज्य मार्ग पर रात के समय छकड़ा ट्रैक्टर ट्राली में ओवरलोड भरे हुए गन्ने की छकड़ा ट्रैक्टर ट्राली रोककर परिवहन निगम के अधिकारियों को तत्काल मौके पर बुला लिया जिस पर परिवहन निगम के यातायात निरीक्षक ने छपरा ट्रैक्टर ट्राली स्वामी पर ₹57500 का जुर्माना वसूला I
उप जिलाधिकारी ने जनपद संभल के एक शुगर मिल को सहसवान तहसील क्षेत्र के ग्राम अमन पुर डकारा पुख्ता जरीफनगर में स्थापित गन्ना क्रय केंद्रों से छकड़ा ट्रैक्टर ट्राली में ओवरलोड गन्ना भरकर ले जाने पर प्रतिबंध लगाते हुए ग्राम अमन पुर पर तैनात लेखपाल धर्मपाल सिंह डकारा पुख्ता पर तैनात लेखपाल पुष्पेंद्र सिंह तथा जरीफनगर पर तैनात लेखपाल सत्यपाल सिंह को चेतावनी के रूप में दिए गए नोटिस में अवगत कराया है कि अगर क्षेत्र में छकड़ा ट्रैक्टर ट्राली से गन्ना वाहनों का संचालन होता पाया गया तो उसके लिए हल्का लेखपाल जिम्मेदार होंगे उन्हें दोषी माना जाएगा दोषी पाए जाने पर उनके विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की जाएगी I उप जिलाधिकारी ने क्षेत्र के तीनों लेखपालों को स्पष्ट रूप से चेतावनी दी है कि वह क्षेत्र में किसी भी कीमत पर छकड़ा ट्रैक्टर ट्राली से भरी हुई गन्ने की ट्राली का संचालन ना होने दें।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

Don`t copy text!