धर्मिक स्थल के चबूतरे को जेसीबी से क्षतिग्रस्त करने की शिकायत पर पहुंचे नायब तहसीलदार
शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705
मसौली बाराबंकी।भूमाफिया द्वारा प्राचीन धर्मिक स्थल के चबूतरे को जेसीबी से क्षतिग्रस्त करने की शिकायत पर पहुंचे नायब तहसीलदार द्वारा दोषियों के विरुद्ध कार्यवाही करने आश्वासन के बाद भी कार्यवाही न होने पर ग्रामीणों के गुस्से में उबाल आ गया मंदिर परिसर में एकत्रित ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री से दोषियों के विरुद्ध कार्यवाही की मांग की है।
मामला थाना व कस्बा सफदरगंज स्थित भवानी बाग दुर्गा मन्दिर का है जहाँ पर बने सैकड़ों वर्ष पूराने राम चबूतरे व धर्मिक स्थल को मंगलवार की रात्रि में भू माफियाओं ने अपनी अवैध प्लॉटिंग में मिलाने की नियत से जेसीबी से तोड कर जमीन खोद डाली। जेसीबी से तोड़ने के बाद एक समुदाय के सैकड़ों लोग आहत होकर विरोध में उतर आए। ग्रामीणों ने शपथ पूर्ण बयान देकर आरोप लगाया था कि सैकड़ों वर्षों से भवानी बाग दुर्गा मन्दिर प्रांगण में रामलीला के मंचन के लिए बने चबूतरे व धर्मिक स्थल को मंगलवार की देर रात भूमाफियाओं ने अपनी अवैध प्लॉटिंग में मिलाने की नियत से जेसीबी से तोड कर जमीन खोद डाली। मन्दिर प्रांगण में जुटे सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों की शिकायत पर बुधवार नायब तहसीलदार शैलेश पाण्डेय ने मौके पर पहुंच कर जांच कर सख्ती से निर्देश देते हुए रामलीला मैदान की पुनः बैरिकेडिंग करा कर यथास्थिति बनवा दी तथा आक्रोशित ग्रामीणों को आश्वासन देकर चबूतरे व धार्मिक स्थल को तोड़ने वाले लोगों पर रिपोर्ट देकर एफआईआर कराने की बात कही थी। लेकिन 3 दिन बीतने के बाद भी दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई न होने से शनिवार को दुर्गा पूजन समिति व ग्रामीणों ने भवानी बाग दुर्गा मन्दिर में एकत्र होकर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा दोषियों पर कार्यवाही न होने की दशा में मुख्यमंत्री से मिलकर कार्यवाही की मांग की जाएगी।शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

