एआरटीओ ने ओवरलोड 3 ट्रकों को सीज किया
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984
बदायूं। बिसौली एआरटीओ प्रवर्तन रमेशचन्द्र प्रजापति ने जबरदस्त अभियान चलाते हुए ओवरलोड तीन ट्रकों को सीज कर दिया। वहीं नौ वाहनों के चालान काटे गए हैं। एआरटीओ श्री प्रजापति ने बताया कि पकड़े गए ट्रकों को ओवरलोड व जरूरी कागजात न होने पर सीज किया गया है। इधर रोडवेज बस में साईड मारकर भाग रहे ट्रक को रोकने के प्रयास में एक सिपाही मामूली रूप से घायल हो गया। इंस्पेक्टर संजीव कुमार शुक्ला ने बताया कि ट्रक को सीज कर कार्रवाई की जा रही है।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

