…..नवनिर्मित गौशाला स्थल का निरीक्षण परियोजना निदेशक मनीष कुमार ने किया।

शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

मसौली बाराबंकी। ग्राम पंचायत मसौली एवं सराय का स्थान में नवनिर्मित गौशाला स्थल का निरीक्षण परियोजना निदेशक मनीष कुमार ने किया। तथा दिशा निर्देश देते हुए कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया। परियोजना निदेशक मनीष कुमार ने मंगलवार को विकास खण्ड मसौली की ग्राम पंचायत सराय का स्थान एवं मसौली का औचक निरीक्षण किया। ग्राम पंचायत मसौली में टीन शेड और भूसा गोदाम पूर्ण हो चुका था। अवशेष कार्य को गुणवत्तापूर्ण शीघ्र ही पूर्ण करवाने के निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान खण्ड विकास अधिकारी डॉ संस्कृता मिश्रा भी मौजूद रही। इस मौके पर एपीओ मोनिका वर्मा, प्रधान प्रतिनिधि मुईन अंसारी, सचिव विकास पाण्डेय, आशीष वर्मा, तकनीकि सहायक मदन लाल, दिलीप कुमार सहित लोग मौजूद थे।

शान्ती देवी  अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

 

Don`t copy text!