चोर बंद मकान का ताला तोड़कर नगदी व घरेलू सामान ले उड़े

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

बदायूं। बिसौली चोर बंद मकान का ताला तोड़कर दो चार हजार का घरेलू सामान ले गए। समाचार लिखे जाने तक तहरीर नहीं दी गई थी।
नगर की मौर्य कॉलोनी में छोटेलाल का मकान है। पूरा परिवार नोयडा रहता है। घर पर ताला पड़ा है। मंगलवार की रात को चोर ताला तोड़कर घर में घुस गए और दो चार हजार के बर्तन और कपड़े निकाल लिए। पड़ोसी राजन ने जब मकान खुला देखा तो मुहल्ले वालों को बताया। घटना की सूचना मिलते ही बुधबाजार चौकी इंचार्ज शैलेन्द्र सिंह मौके पर पहुंच गए।
पुरी जानकारी जुटाई। छोटेलाल के पुत्र गुड्डू से बात की। घटना को लेकर तहरीर नहीं दी गई है।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

Don`t copy text!