रामशरण वैद्य आदर्श इंटर कॉलेज मैं परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984
बदायूं । बिसौली रामशरण वैद्य आदर्श इण्टर कॉलेज मई-बसई में हाई स्कूल अंग्रेजी तथा इण्टर अर्थशास्त्र व भौतिक विज्ञान की परीक्षा नकलविहीन और शान्तिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुई । केन्द्र व्यवस्थापक डॉ घनश्याम दास ने बताया कि पहली पाली में हाई स्कूल अंग्रेजी में 418 परीक्षार्थी पंजीकृत थे जिसमें 385 उपस्थित रहे। दूसरी पाली में इण्टर अर्थशास्त्र व भौतिक विज्ञान में 226 परीक्षार्थी पंजीकृत थे जिसमें 29 ने परीक्षा छोड़ी। परीक्षार्थियों द्वारा बड़ी संख्या में परीक्षा छोड़ने की वजह प्रशासन की कड़ी निगरानी और शिक्षा विभाग की सख्ती को भी माना जा रहा है। केन्द्र पर बाह्य केंद्र व्यवस्थापक आशीष गुप्ता परीक्षा प्रभारी हरदीप सिंह, अमित पाराशरी कामेंद्र सिंह, मुकेश शर्मा, आशीष आदि उपस्थित रहे। इधर त्रिवेणी इंटर कॉलेज भटपुरा में केंद्र व्यवस्थापक आरती गुप्ता ने बताया इंटरमीडिएट की भौतिक विज्ञान की परीक्षा में पंजीकृत 175 छात्रों में 26 छात्र अनुपस्थित रहे वही मदन लाल इंटर कॉलेज के केंद्र व्यवस्थापक नरेश पाल सिंह ने बताया फूल की अंग्रेजी परीक्षा में पंजीकृत 586 छात्रों में से 91 छात्र अनुपस्थित रहे।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

