मॉर्निंग वाक पर निकले तीन युवक अज्ञात डम्फर की चपेट में आ गये,जिसमे 45 वर्षीय एक युवक की मौके पर ही मौत
शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705
मसौली बाराबंकी। मॉर्निंग वाक पर निकले तीन युवक अज्ञात डम्फर की चपेट में आ गये जिसमे 45 वर्षीय एक युवक की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि गम्भीर रूप से घायल दो युवकों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मंगलवार की भोर जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम पिपरौली निवासी 45 वर्षीय रामहर्ष पुत्र रामेश्वर , 30 वर्षीय अम्बरीष पुत्र विशेश्वर प्रसाद 35 वर्षीय अमरीश उर्फ टिल्लू पुत्र जयपाल सुबह करीब 7 बजे घर से मॉर्निंग वॉक के लिए बाराबंकी रामनगर हाईवे पर निकले थे तीनो साथी नेवला की ओर पैदल जा रहे थे।तभी पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे डम्फर ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे रामहर्ष की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई और अमरीष पुत्र विशेश्वर और अमरीष उर्फ टिल्लू पुत्र जयपाल गम्भीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना राहगीर सुनील ने 112 पर फोन किया। सूचना मिलते ही पीआरबी 1713 ने पहुंचकर मृतक को हाईवे एम्बुलेंस से जिला मुख्यालय भेज और घायल को एम्बुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।जिसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है।
मृतक रामहर्ष संग्राम सिंह के कोल्ड स्टोरेज पर रसोई का काम करता था। जिसके तीन बच्चे है। सबसे बड़ा विशाल यादव 16 , दूसरे नंबर पर शिवा 10 और सबसे छोटा अजय 8 वर्ष का है तीनों पुत्रों के सिर से पिता का सहारा खत्म हो गया है। परिजनों का रो रो के बुरा हाल था।शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

