डीएम के आदेश हुए हवा हवाई साप्ताहिक बंदी कराने में नाकाम साबित हो रहे श्रम विभाग अधिकारी।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

सहसवान। शुक्रवार को बंदी दिवस की व्यापारी उड़ा रहे धज्जियां अधिकांश खुलता है बाजार जिलाधिकारी के कड़े निर्देशों के बाद भी साप्ताहिक बंदी का नहीं हो पा रहा पालन साप्ताहिक बंदी को लेकर हर दिन के हिसाब से जिलाधिकारी द्वारा रोस्टर बनाया गया है। वही साप्ताहिक बंदी को शक्ति से लागू कराने के लिए श्रम प्रवर्तन अधिकारियों को निर्देश दिया गया है। की साप्ताहिक बंदी का शक्ति के साथ पालन कराएं लेकिन उसके बावजूद भी सहसवान में साप्ताहिक बंदी का दिन शुक्रवार का है।लेकिन साप्ताहिक बंदी वाले दिन अकबराबाद, बाजार विल्सनगंज बिसौली स्टैंड पठान टोला मार्केट मोहल्ला नवादा मोहल्ला शाहबाजपुर मोहल्ला नयागंज का मार्केट पूरी तरह खुला रहता है। इस मार्केट में अभी तक श्रम प्रवर्तन अधिकारियों ने जाने तक की जरूरत नहीं समझी है। जिसके कारण साप्ताहिक बंदी का खुलेआम दुकानदारों द्वारा उल्लंघन किया जाता है। वही अपनी वाहवाही लूटने के लिए श्रम प्रवर्तन के अधिकारी कुछ बंद दुकानों के फोटो खींचकर उच्च अधिकारियों को भेज देते हैं। और कागजों में दर्शा देते हैं। कि आज साप्ताहिक बंदी का पूर्ण रूप से पालन किया गया लेकिन धरातल पर देखा जाए तो साप्ताहिक बंदी का ठीक से कोई पालन नहीं हो पा रहा जिसके कारण साप्ताहिक बंदी वाले दिन मार्केट खुलेआम खुला हुआ दिखाई देता है।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

Don`t copy text!