खण्ड विकास अधिकारी डॉ संस्कृता मिश्रा की अध्यक्षता में आयोजित चौपाल…….

शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

मसौली बाराबंकी। ग्राम पंचायत बुधवारा के पंचायत घर में खण्ड विकास अधिकारी डॉ संस्कृता मिश्रा की अध्यक्षता में आयोजित चौपाल में चार फरियादियों ने फरियाद लगायी।किया गया जिन्हें एक सप्ताह में निस्तारित करने के निर्देश दिये। विकास खण्ड मसौली की ग्राम पंचायत बुधवारा के पंचायत घर में आयोजित ग्राम चौपाल में खण्ड विकास अधिकारी डॉ0 संस्कृता मिश्रा के समक्ष गांव के अमरेश कुमार पुत्र छोटे लाल ने किसान सम्मान निधि न मिलने की शिकायत किया, नसरुद्दीन पुत्र फ़िदा रसूल ने राशन कार्ड से नाम कट जाने के कारण पुनः नाम जोड़ने के लिए प्रार्थना पत्र दिया, धर्मराज का नाम राशन कार्ड नही बना है जिसे बनवाने के लिए प्रार्थना पत्र दिया है, निहाल बारिश ने घर के पास नाली निर्माण के लिए प्रार्थना पत्र दिया है।जिस पर खण्ड विकास अधिकारी डॉ0 संस्कृता मिश्रा चारों शिकायतो को एक सप्ताह में निस्तारित करने के लिए विभागीय कर्मचारियों को निर्देशित किया।
इस मौके पर ग्राम प्रधान अनिल कुमार वर्मा,जेई एम आई आर के प्रकाश, एडीओ पंचायत जानकीराम पंचायत सचिव सैलजा तिवारी सहित ग्रामीण मौजूद रहे।

शान्ती देवी  अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

Don`t copy text!