गिरी आकाषीय बिजली, महिला की मौत, तीन झुलसे

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

बाराबंकी। सतरिख थाना क्षेत्र अन्तर्गत शुक्रवार सुबह आकाषीय बिजली गिरने से खेत में मेंथा की रोपाई कर रहा परिवार उसकी चपेट में आ गया। जिसमें महिला की मौत हो गयी। वहीं तीन बच्चे जिला अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच की जंग लड़ रहे हैं। जानकारी के अनुसार, सतरिख थाना क्षेत्र के ग्राम दौलतपुर मजरे मोहना निवासिनी षिवाकांति (30) पत्नी रंजीत सिंह यादव का परिवार घर से 150 मीटर दूर स्थित अपने खेत पर मंेथा की रोपाई में जुटा हुआ था। शुक्रवार की सुबह करीब 8 बजे षिवाकांति खेत में काम कर रहे परिवारीजनों के लिए नाष्ता लेकर पहुंची थी तभी तेज आवाज के साथ आकाषीय बिजली उन लोगों पर आ गिरी। जिसमें षिवाकांति और उसके जेठ दिनेष की पुत्री अनुषका, पुत्र सुमित और षिवाकांति का पुत्र मुकुल ये चारों बुरी तरह झुलस गये। आनन फानन में ग्रामीणों द्वारा उन्हे उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने षिवाकांति को मृत घोषित कर दिया वहीं तीनों बच्चों को उपचार के लिए भर्ती कर लिया। खबर लिखे जाने तक तीनों बच्चों की हालत चिंताजनक बनी हुई थी। यह दुखद सूचना विधायक गौरव रावत को मिलने पर उन्होने तत्काल राजस्व विभाग से सम्पर्क किया जानकारी मिलते ही राजस्व विभाग की टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण करके पीड़ित परिवार को राहत पहुंचाने का आष्वासन दिया गया।   मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

 

Don`t copy text!