सैकड़ो वादों का हुआ निस्तारण

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

बाराबंकी। शुक्रवार को उत्तर प्रदेष राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष रवीन्द्र नाथ दूबे के दिषा निर्देषन में विषेष लोक अदालत का आयोजन किया गया। जिसमें प्री-लिटिगेशन स्तर पर, बैंको के ऋण वसूली मामलों के निस्तारण के सम्बन्ध में विशेष लोक अदालत का आयोजन किया गया। इस विशेष लोक अदालत में बैंकों के ऋण वसूली वादों का निस्तारण जरिये सुलह समझौता किया गया। राजीव कुमार-द्वितीय प्रभारी सचिव/अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वारा बताया गया कि उक्त विशेष लोक अदालत में सर्वाधिक बैंक ऑफ इण्डिया के द्वारा 232, पंजाब नैशनल बैंक के द्वारा 25, आर्यावर्त बैंक के द्वारा 13, केनरा बैंक के द्वारा 7, भारतीय स्टेट बैंक के द्वारा 4, इण्डियन बैंक के द्वारा 3, बैंक ऑफ बड़ौदा के द्वारा 1 मामलों का निस्तारण करते हुये रूपये-14943000/-समझौता राशि के रूप में वसूल किये गये।   मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

Don`t copy text!