बदायूँः जिलाधिकारी के निर्देश पर सहायक आयुक्त (खाद्य)-प्प्अभिहित अधिकारी, बदायूँ के नेतृत्व में खाद्य लाईसेन्स/पंजीकरण बनवाने हेतु नगर पंचायत इस्लामनगर में कैम्प का आयोजन किया गया। कैम्प में आये व्यापारियों को लाईसेन्स/पंजीकरण के सम्बन्ध में अवगत कराया गया, कैम्प में व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान के लिए आवेदन ऑनलाइन कराये। कैम्प में 05 लाईसेन्स, 77 पंजीकरण मौके पर ही निर्गत कर व्यापारियों को वितरित किए गये। टीम में धनंजय कुमार शुक्ला, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी बदायूँ, शम्भूदयाल खाद्य सुरक्षा अधिकारी उपस्थित रहे। अगला कैम्प दिनाँक 21.03.2023 को वजीरगंज में आयोजित किया जायेगा।
*मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं*

