गोवंश से भरे दो कैंटर बिसौली पुलिस ने पकड़े

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

बदायूं। बिसौली हिन्दूवादी नेताओं ने दो केंटर में भरे गोवंश को कोतवाली पुलिस द्वारा पकड़वा दिया। दोनों केंटर में अच्छी नस्ल के 19 गोवंश लदे हुए थे। पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पकड़े गए लोग सभी गायों को एक डेयरी में ले जाने की बात कह रहे हैं। शनिवार अपराह्न तीन बजे नगर के हिन्दूवादी युवा नेताओं ने आसफपुर मार्ग से आ रहे गोवंश लदे कैंटर को रोकने का प्रयास किया। जब कैंटर नहीं रूके तो पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने आसफपुर तिराहे पर दोनों कैंटर को रोक लिया और कोतवाली ले आई। यहां पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। सूचना पर दो व्यापारी कोतवाली आ गए और गोवंश को अपनी डेयरी के लिए शाहबाद के पास एक नखासे से खरीदकर लाने की बात कही। यहां बता दें कि कैंटर में लदे सभी गोवंश बेहद अच्छी नस्ल के बताए जा रहे हैं। पुलिस ने टैग लगे गोवंश की जानकारी ली तो पर्ची में लिखित नाम से मेल नहीं खा रही थी। कोतवाल संजीव कुमार शुक्ला ने बताया कि अभी तक मामले को लेकर कोई तहरीर नहीं आई है। जांच की जा रही है। दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

Don`t copy text!