इनरव्हील क्लब की ओर नवदुर्गा आगमन को लेकर संविलित विद्यालय मैं बच्चों को फल इत्यादि वितरित किए गए

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

बदायूं। बिसौली इनरव्हील क्लब की ओर नवदुर्गा आगमन को लेकर संविलित विद्यालय में बच्चों को फल इत्यादि वितरित किए गए। साथ ही बालिका शिक्षा को लेकर अभियान चलाने का निर्णय भी लिया गया। नगर स्थित संविलित विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम भारत यादव ने कहा कि बालिकाओं को शिक्षित कर समाज को एक नई दिशा प्रदान की जा सकती है। क्लब की अध्यक्ष ऋतु अग्रवाल व सचिव अर्चना वार्ष्णेय ने क्लब द्वारा बालिका शिक्षा को लेकर वृहद अभियान चलाने की बात कही। इससे पूर्व स्कूली बच्चों को फ्रूटी व फल वितरित किए गए। इस मौके पर प्रतिभा अग्रवाल, डा0 सुविधा माहेश्वरी, मधु शर्मा, सोनिया अग्रवाल, संगीता रस्तोगी, रेनू अग्रवाल, कृष्णा गुप्ता आदि प्रमुखता से मौजूद रहीं।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

Don`t copy text!