उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक आयोग अध्यक्ष अशफाक सैफी का नगर में साढे चार घंटे का व्यस्त कार्यक्रम

मुकीम अहमद अंसारी

सहसवान। उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक आयोग अध्यक्ष अध्यक्ष अशफाक सैफी 19 मार्च दिन रविवार को नगर सहसवान में अल्पसंख्यक संवाद कार्यक्रम में सबा मैरिज हाल में मुख्य अतिथि बतौर उपस्थित रहेंगे I

अल्पसंख्यक आयोग भाजपा जिला अध्यक्ष हाजी सलीम ने जानकारी देते हुए बताया की उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक आयोग अध्यक्ष अशफाक सैफी 19 मार्च दिन रविवार को सहसवान नगर में साढे 4 घंटे के प्रवास के दौरान कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे उन्होंने बताया अल्पसंख्यक आयोग अध्यक्ष 9:00 बदायूं जनपद से नगर सहसवान के लिए प्रस्थान करेंगे जहां बदायूं मेरठ राज्य मार्ग पर स्थित सवा मैरिज हाल मैं अल्पसंख्यक संवाद कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग करेंगे तत्पश्चात 12:00 बजे नगर के मोहल्ला डाक बंगला स्थित आसिफ सैफी के आवास पर विवाह कार्यक्रम में शिरकत करेंगे व अपराहन 1:00 बजे नगर के मोहल्ला नसरुल्लागंज में उज़ैर रशीद के आवास पर शिष्टाचार भेंट करेंगे तथा नगर में साडे 4 घंटे प्रवास के बाद लगभग 2:30 बजे बदायूं मेरठ राजमार्ग से जनपद संभल की गुन्नौर तहसील के बबराला टीसीएल गेस्ट हाउस के लिए प्रस्थान करेंगे I
अल्पसंख्यक आयोग भाजपा नगर अध्यक्ष रूबेद अख्तर ने नगर के अल्पसंख्यक समुदाय तथा भाजपा कार्यकर्ताओं से भारी तादाद में सबा मैरिज हाल बदायूं मेरठ राज्य मार्ग पर संवाद कार्यक्रम में पहुंचने की अपील की है I

*मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984*

Don`t copy text!