गाँव की बेटी को बधाई देने के लिए मेधावी के घर पहुँचे सपा विधायक हाजी फरीद महफूज किदवई

शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

मसौली बाराबंकी। पीसीएस परीक्षा पास कर डीएसपी बनी गाँव की बेटी को बधाई देने के लिए मेधावी के घर पहुँचे सपा विधायक हाजी फरीद महफूज किदवई ने परिजनों से मिलकर बधाई दी हालांकि घर मौजूद न होने पर नवनियुक्त डीएसपी प्रियंका यादव को विधायक ने फोन से बधाई दी।
बताते चले कि लगातार तीसरी बार पीसीएस की परीक्षा पास कर हाल ही में पुलिस उपाधीक्षक बनी दहेजिया निवासी प्राइवेट शिक्षक रामनरेश यादव की पुत्री प्रियंका यादव को दो दिन पूर्व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण में एडीजी ला एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार ने नियुक्ति पत्र दिया था। शनिवार को प्रियंका यादव के घर पहुँचे रामनगर विधानसभा क्षेत्र के सपा विधायक हाजी फरीद महफूज किदवई ने मेधावी के पिता रसमनरेश यादव, भाई शरद यादव सहित परिजनों से मिलकर बधाई दी। घर पर मौजूद न होने पर विधायक ने फोन पर प्रियंका यादव को कामयाबी की मुबारकबाद दी।
इस दौरान विधायक प्रतिनिधि लल्लन वर्मा, सपा नेता जैसीराम यादव अखिलेश यादव, पिंकू सैनी सहित परिजन एव शिक्षकगण मौजूद थे।शान्ती देवी  अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

Don`t copy text!