सड़कों पर मौत बनकर दौड़ रहे डग्गामार वाहन परिवहन विभाग और पुलिस प्रशासन की उदासीनता के चलते डग्गामार वाहन यात्रियों की जान जोखिम में

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं

बदायूं। सहसवान परिवहन निगम को हर दिन लगता है लाखों का चुना परिवहन विभाग और पुलिस प्रशासन की उदासीनता के चलते डग्गामार वाहन यात्रियों की जान जोखिम में डाल रहे हैं। इसके बाद चालक वाहनों को सड़कों पर बेलागम दौड़ाते हैं, उन्हें इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि खिड़कियों व पायदानों पर यात्री लटके हुए हैं। पुलिस व प्रशासन की घोर लापरवाही और निष्क्रियता के चलते नगर व क्षेत्र में संचालित डग्गामार वाहन लोगों की जान के दुश्मन बने हैं। सहसवान में अकबराबाद चौराहा बदायूं मेरठ मार्ग पर चलने वाले डग्गामार वाहनों में यात्रियों को ठूंस-ठूंसकर भरा जाता है। वाहनों के अंदर जगह न होने पर यात्रियों को वाहनों की छत, पायदानों व खिड़कियों पर लटका कर सफर कराया जाता है। डग्गामार वाहनों पर रोक लगाने के लिए कई सामाजिक संगठन अपनी ओर से प्रयास कर चुके है, लेकिन प्रशासन डग्गामार वाहनों पर अंकुश लगाने में नाकाम साबित हो रहा है। मार्गो पर संचालित डग्गामार वाहन लोगों की जान जोखिम में डाल रहे है।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं

Don`t copy text!